राशिफल : 30 अक्टूबर, 2026
Spread the loveराशिफल : 30 अक्टूबर, 2026 मेष-...
Spread the loveराशिफल : 30 अक्टूबर, 2026 मेष-...
Spread the love अनूपपुर, 29 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love सुभाष नगर से पाटनीपुरा तक...
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मानसून की भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। नाले से ऊपर बह रहे पानी के बावजूद कार सवार दंपति नाला पार कर रहे थे। तेज बहाव के कारण कार नाले में बह गई। इस दर्दनाक घटना में कार में सवार एक दम्पति लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश में प्रशासन और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। गनीमत यह रही कि कार के पूरी तरह बहने से पहले एक अन्य यात्री ने चलती गाड़ी से नाले में कूदकर अपनी सूझबूझ से जान बचा ली।
सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास लात नाला पड़ता है। बीते दो तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी के अलावा नाले भी उफान पर है। नाले के ऊपर से पानी बह रहा है। पानी का बहाव काफी तेज है। तेज बहाव वाले पानी में कार सवार दंपति ने नाले से निकलने की कोशिश की। नाले के बीच में आते ही पानी के तेज बहाव के कारण कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और बहाव तेज होने के कारण कारण बहकर नाले में जा गिरा। कार देवनारायण पटेल ड्राइव कर रहे थे, बाजू की सीट पर उनकी पत्नी बैठी थी।
कार मिली, पति-पत्नी का नहीं चल पाया पता
नाला से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर बहकर कार चली गई थी। औरा चक्का के पास कार को बरामद कर लिया है। कार के भीतर पति पत्नी नहीं मिले। आशंका जताई जा रहा है, उफान और तेज बहाव के कारण बहकर आगे चले गए होंगे। बहरहाल सारंगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।
