ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
CG Weather Update— रविवार को वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे रायपुरवासियों के लिए मौसम विभाग ने चिंताजनक अपडेट जारी किया है। लालपुर स्थिति मौसम केंद्र ने रायपुर, गरियाबंद और धमतरी समेत मध्य छत्तीसगढ़ के आठ प्रमुख जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है । मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी समेत मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और जलभराव की आशंका जताते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है ।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मुख्य मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए सीधी और डाल्टनगंज के रास्ते गुजर रही है। इसके साथ ही 24 डिग्री उत्तर अक्षांश पर हवा का एक पूर्व-पश्चिम शियर जोन सक्रिय है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से राज्य में लगातार नमी आ रही है।
शनिवार को रायपुर 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया था, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को रायपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है ।
“मानसून द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रवाती तंत्र के कारण अगले 24 घंटों में मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय अपनाएं।”
— मौसम केंद्र रायपुर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)किन जिलों में कौन-सा अलर्ट?
मौसम केंद्र ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं:
- रेड अलर्ट (60-80 km/h हवाएं और भारी बारिश): रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर।
- ऑरेंज अलर्ट: सुकमा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली।
- येलो अलर्ट (40 km/h हवाएं): बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।
आम जनता और यात्रियों के लिए गाइडलाइन
रेड अलर्ट वाले इलाकों में निचले स्थानों पर जलभराव और दृश्यता कम होने से यातायात बाधित हो सकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को जलभराव वाले रास्तों, उफान पर मौजूद नदी-नालों और पुराने पुल-पुलियों से दूर रहने का निर्देश दिया है। बारिश और आंधी के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे आश्रय न लें ।
