छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव का सिलसिला जारी है. जुलाई के माह के अंत में कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं मध्य क्षेत्रों में कम पानी गिरने से तापमान बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने विकेंड पर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं रायपुर, गरियाबंद, धमतरी समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने, आकाशिय बिजली और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. 33 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा. यहां दो दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है.वहीं प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया. शनिवार को लटोरी, कुसमी, पत्थलगांव, मैनपाट, सीतापुर और पौड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में एक से दो सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जुलाई, रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रायपुर सहित मैदानी क्षेत्रों में तापमान में और वृद्धि होने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने बताया कि अभी मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दक्षिण पश्चिम राजस्थान, शिवपुरी, दतिया, सीधी, डाल्टनगंज और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित निम्न दाब के केंद्र से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का पूर्व पश्चिम शियर जोन 24 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक मौजूद है. रविवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है.राजधानवासियों के लिए कैसा बीतेगा विकेंड
राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने रविवार को बादल गरजने-चमकने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो शनिवार को 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं न्यूमतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.रायपुर, गरियाबंद समेत इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट
प्रदेश के रायपुर समेत कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर में 60 से 80 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. सुकमा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर, में 40 किमी तक की तेज हवाओं के साथ वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
