देर रात पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद, जज के परिवार और बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों के बीच जमकर मारपीट
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
Spread the loveबेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...

सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरुओं एवं समाजसेवियों के घर पहुंचकर किया सम्मान, शॉल-श्रीफल एवं रामचरितमानस की प्रति की भेंट
रायपुर, 25 जुलाई 2026




सेवा और सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और संवाद किया।
इस क्रम में श्री चौधरी ने कोविड महामारी के दौरान जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए इंसानियत की पाठशाला की शुरुआत कर समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कल्याणी मुखर्जी से उनके निवास पर भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाने का उनका प्रयास समाज के लिए अनुकरणीय है।
वित्त मंत्री ने गायत्री मंदिर के पुजारी हरिराम जी के निवास पहुंचकर उनसे धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की तथा उनका सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीमती ज्योति शर्मा एवं श्री लक्ष्मण शर्मा के निवास पहुंचकर आत्मीय संवाद करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
अभियान के दौरान श्री चौधरी ने पटनायक समाज के अध्यक्ष श्री दुर्बादल पटनायक के कौहाकुंडा स्थित निवास पर भी पहुंचकर उनसे मुलाकात की और सामाजिक समरसता एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सभी प्रबुद्धजनों का वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा उन्हें रामचरितमानस की प्रति भेंट की। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तित्व समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, विचार और सेवा भाव से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है।
प्रबुद्धजनों ने भी वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के इस आत्मीय जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद और सहभागिता बढ़ाने की सार्थक पहल बताया।
