मालवा मिल में श्री गणेश स्थापना सम्पन्न।
Spread the loveइन्दौर । मालवा मिल श्री गणेशोत्सव...
Spread the loveइन्दौर । मालवा मिल श्री गणेशोत्सव...
Spread the love*प्रदेश की युवा योग प्रतिभाओं ने...
Spread the love इंदौर : द पार्क इंदौर...
कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी
31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्ति
गरियाबंद, 24 जुलाई 2026
एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना मैनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दौला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद तथा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के कुल 19 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का स्क्रूटनी समिति द्वारा परीक्षण करने के बाद अनंतिम योग्यता सूची जारी की गई है। जारी सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी है। तो वह 31 जुलाई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि अभ्यर्थी अनंतिम योग्यता सूची तथा भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी ई-भर्ती पोर्टल पर देख सकते हैं।
