24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
गरियाबंद, 24 जुलाई 2026
राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के लिए चिन्हित शासकीय भूमि के संबंध में आम नागरिकों से दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुरसाबांधा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 348, 37, 38/1 एवं 39, जिनका कुल रकबा क्रमशः 10.23, 0.40, 5.89 एवं 0.86 हेक्टेयर है, को फूड पार्क स्थापना के लिए आबंटित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर गरियाबंद के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम के माध्यम से प्रकरण जांच प्रतिवेदन एवं अभिमत के लिए संबंधित कार्यालय को प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति अथवा सर्वसाधारण को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से निर्धारित तिथि तक संबंधित न्यायालय में अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले दावा या आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
