ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
उत्तर बस्तर कांकेर 24 जुलाई 2026
जिले में फर्नीचर एवं कारपेन्ट्री कलस्टर की स्थापना के लिए एमएसएमई विकास कार्यालय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम रायपुर के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना, कॉमन फैसिलिटी सेंटर की उपयोगिता, आधुनिक मशीनों एवं तकनीकों का उपयोग, साझा संसाधनों की उपलब्धता, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, उत्पादन लागत में कमी, कौशल विकास, ब्रांडिंग, विपणन तथा रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी की स्थापना से स्थानीय उद्यमियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। साथ ही जिले का फर्नीचर उद्योग राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायता मिलेगी। यह पहल स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कार्यशाला में पद्मश्री श्री अजय मंडावी, एमएसएमई रायपुर के सहायक निदेशक श्री दामोदर बेहरा, पीएम विश्वकर्मा स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य श्री विश्वनाथन आचारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक टंकेश्वर देवांगन सहित जिले के अनेक फर्नीचर उद्यमियों ने भाग लिया।
