24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
*प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र जनपद में स्वयं सहायता समूहो का “कुक कम हेल्पर” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया*
पोषण और स्वास्थ्य यह सुनिश्चित करता है की बच्चों को दैनिक आवश्यक गैलरी और प्रोटीन बच्चों को मिले,,,,,,, बंटी डामोर
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
शासन के महत्वपूर्ण योजना स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थानों में मध्यान भोजन तैयार करने वाले स्वयं सहायता समूह का “कुक कम हेल्पर” प्रतियोगिता का आयोजन जनपद सभा कक्ष थांदला में अनुविभागी अधिकारी श्री भास्कर गाचले एवं जनपद सीईओ देवेंद्र बराडिया के मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर के मुख्य आतिथ्य में, जनपद अध्यक्ष पौनी जालम डामोर के विशेष आतिथ्य में, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंडदा के अध्यक्षता में माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण नमन कर कार्यक्रम संपन्न किया गया
भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा संबोधित कर बताया गया कि
पोषण और स्वास्थ्य यह सुनिश्चित करता है कि बच्चों को दैनिक आवश्यक कैलोरी और प्रोटीन बच्चों को मिले, जिससे कुपोषण दूर हो।
शैक्षणिक सुधार में भूखे पेट पढ़ने वाले बच्चों की तुलना में, पौष्टिक भोजन करने वाले छात्रों में एकाग्रता और कक्षा में भागीदारी बढ़ती है।
सामाजिक पोषण और स्वास्थ्य यह सुनिश्चित करता है कि बच्चों को दैनिक आवश्यक कैलोरी और प्रोटीन मिले, जिससे कुपोषण दूर हो।
उक्त प्रतियोगिता में विकासखंड के लगभग 40 समूह ने भाग लिया जिसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन के अलावा मध्यान भोजन में नवाचार व स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों की पहचान कर भविष्य में एमडीएम मेनू में सम्मिलित करना है
व्यंजन प्रतियोगिता में सम्मिलित स्वयं सहायता समूह में निर्णायक समिति द्वारा चयनित समूह
प्रथम स्थान पर गायत्री बचत समूह ,
द्वितीय स्थान पर
तमन्ना बचत समूह सेमलिया खवासा
श्री राम बचत समूह मकोडिया
तृतीय स्थान पर
मां सरस्वती बचत समूह मानपुर
तुलसी महिला बचत समूह बोरडी
प्रगति बचत समूह नौगांव नगला
सांत्वना स्थान पर
सरस्वती बचत समूह रानी
पूजा बचत समूह टीमरवानी
पटेल बचत समूह बालबासा
अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान आए समूह को पुरस्कार वितरण किया गया तत्पश्चात प्रतिघात में सम्मिलित होने वाले समस्त समूह को भागीदारी प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया निर्णायक समिति में जनपद सीईओ देवेंद्र बरडिया, बि आर सी थांदला दीपेश सोलंकी, जिला टास्क मैनेजर दीपिका रावत, स्थानीय शाला प्रतिनिधि श्रीमती ममता भट्ट श्रीमती स्वाति आचार्य के रूप में रहे प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन पूर्णिया डामोर द्वारा किया गया कार्यक्रम सफल क्रियान्वयन समस्त बीएससी एवं सीएससी के सहयोग से पूर्ण किया गया
