बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात देश के नाम वीडियो संदेश जारी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों और उनके भविष्य पर सीधा हमला है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस अपराध के खिलाफ अब और अधिक कठोर कदम उठाने जा रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ महीनों में सामने आए पेपर लीक मामलों के बाद केंद्र सरकार ने दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ किसी भी तरह का अन्याय न हो।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने बताया कि पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सरकार एक और सख्त कानूनी व्यवस्था तैयार कर रही है। इसके तहत ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा और संसद के मौजूदा सत्र में आवश्यक विधायी प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और भविष्य की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए व्यापक सुधार किए जाएंगे और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री का यह वीडियो संदेश सरकार की ओर से अब तक की सबसे महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया माना जा रहा है, जिससे आंदोलन के बीच परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संकेत मिला है।
