नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...

सोलर ऊर्जा से बिजली बिल में आई बड़ी राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित
रायपुर, 23 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्रदेशभर में आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। जशपुर जिले में भी यह योजना लोगों के बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के हितग्राही श्री अशोक कुमार गुप्ता ने योजना के तहत अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल काफी अधिक आता था, जिससे नियमित आर्थिक बोझ बना रहता था। सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है और अब बिजली बिल की चिंता लगभग समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल सूर्य की ऊर्जा से बिजली का उत्पादन करता है। घरेलू उपयोग के बाद बची हुई बिजली विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड में चली जाती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है। इस व्यवस्था के कारण उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।
श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। यह योजना बिजली बिल में बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर प्रत्येक परिवार बिजली खर्च में बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकता है।
