दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा-हथबंध सेक्शन के बीच तीसरी लाइन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए 23 और 24 जुलाई को एनआई कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।
23 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
-
- 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
- 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
- 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
- 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
- 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
- 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू
- 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर
- 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (23 जुलाई) केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।
- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।