बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले को पूरे देश के लिए चिंता का विषय बताकर गंभीर अपराध में शामिल लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए वरिष्ठ वकीलों से आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना है, और अब तक मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए के मंगल मिलन कार्यक्रम के बाद मीडिया को प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि इसतरह के अपराध करने वालों के मन में कानून का डर पैदा करने के लिए वरिष्ठ वकीलों को दोषियों को कड़ी सजा दिलाने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसकारण से नीट की फिर परीक्षा जल्द कराई और उसका परिणाम भी बिना किसी देरी के घोषित किया गया, ताकि छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो सके।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया है कि पेपर लीक केवल किसी एक राज्य या केंद्र सरकार का विषय नहीं, बल्कि पूरे देश और युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है। इसलिए, सभी राज्यों और राजनीतिक दलों को अपराध के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि यह दलगत राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं के भविष्य का सवाल है। मोदी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि दोषियों को इतनी सख्त सजा मिले कि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध अंजाम न दे।
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर दिया कि मोदी सरकार सिर्फ भविष्य में पेपर लीक रोकने का भरोसा नहीं दे रही, बल्कि देश के युवाओं को विश्व स्तर पर नेतृत्व करने के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने भारतीय युवाओं की विज्ञान, तकनीक और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियों की सराहना की, जिसमें स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विक्रम-1 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपना पूरा समय, ऊर्जा और फोकस युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने पर केंद्रित रखेगी।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कुछ महीनों में भारत की प्रमुख उपलब्धियों का भी जिक्र किया, जिसमें विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने किसानों और देश, दोनों के हित में बताया। मानसून सत्र को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों को संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि एनडीए संसद के मानसून सत्र में सकारात्मक भूमिका निभाएगा और सरकार की ओर से लाए जाने वाले सभी विधेयकों और महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को एकजुट होकर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों से भी सहयोग की अपील कर कहा कि संसद देश, उसके भविष्य और युवाओं के लिए काम करने का सर्वोच्च मंच है। इसलिए, सभी सांसदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में मिलकर काम करना चाहिए।
