मालवा मिल में श्री गणेश स्थापना सम्पन्न।
Spread the loveइन्दौर । मालवा मिल श्री गणेशोत्सव...
Spread the loveइन्दौर । मालवा मिल श्री गणेशोत्सव...
Spread the love*प्रदेश की युवा योग प्रतिभाओं ने...
Spread the love इंदौर : द पार्क इंदौर...
(22 डिग्रियों में लॉ में डॉक्टरेट और डबल नेट, आठ विषयों में एम.ए , 6 डिग्रियों में यूनिवर्सिटी टॉपर)
इंदौर।माधव एक्सप्रेस ,इंदौर के डॉ पंकज वाधवानी (एडवोकेट एवं लॉ प्रोफेसर) ने विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित न्याय प्रश्नोत्तरी 2026 उत्तीर्ण की, इसके पूर्व डॉक्टर पंकज वाधवानी ने एम ए कि विभिन्न परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर आठ विषयों , इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीतीशास्त्र, लोक प्रशासन, ज्योतिष शास्त्र, दर्शन शास्त्र, हिंदी साहित्य जैसे आठ विषयों में एम ए पूरे कर लिए। यह डॉ.वाधवानी की 22 वीं अकैडमी डिग्री है विशेष बात यह है कि उपरोक्त डिग्रियों में से 6 डिग्रियों में डॉ.वाधवानी यूनिवर्सिटी में टॉपर रहे हैं और अनेक गोल्ड मेडल प्राप्त हुए हैं।
उल्लेखनीय है इसके पूर्व वाधवानी द्वारा बी कॉम, एलएलबी (विश्वविद्यालय में मेरिट लिस्ट में प्रथम एवं तीन स्वर्ण पदक), एलएलएम (यूनिवर्सिटी टॉपर), मास्टर इन जनरलिज्म, एमए (समाजशास्त्र),एमए (अर्थशास्त्र), एमए (राजनीति शास्त्र), एमए (इतिहास), एमए (लोक प्रशासन), एमए (ज्योतिष विज्ञान), एमबीए (एचआर),मानव संसाधन में डिप्लोमा(विश्वविद्यालय में मेरिट लिस्ट में प्रथम), डिप्लोमा इन साइबर लॉ, पत्रकारिता एवं जनसंचार (विश्वविद्यालय में मेरिट लिस्ट में प्रथम), पीएचडी,एमए (दर्शनशास्त्र),एमए (हिंदी साहित्य)आदि अनेक परीक्षाओं में मेरिट में तथा छह परीक्षाओं के मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही विधि विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दो बार उत्तीर्ण करने वाले एडवोकेट डॉ. पंकज वाधवानी मध्य प्रदेश में एकमात्र हैं। इसके अतिरिक्त डॉ वाधवानी ने 100 से अधिक सर्टिफिकेट कोर्स भी किए हैं।
एडवोकेट डॉ पंकज वाधवानी की इस उपलब्धि पर , इंदौर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने आदि ने बधाई दी।
