कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...

छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा
रायपुर, 18 जुलाई 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आलोक कुमार ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी श्री आलोक कुमार ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के बुनियादी ढांचों के विकास, वर्तमान प्रगति और महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल को श्री कुमार ने अवगत कराया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करने तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। भेंट के दौरान श्री आलोक कुमार ने आगामी बुनियादी ढांचा योजनाओं पर राज्यपाल का बहुमूल्य मार्गदर्शन और सुझाव भी प्राप्त किए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राज्य के विकास में राष्ट्रीय राजमार्गों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
