नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...

त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई से इन्द्रेश कुमार को मिली बड़ी राहत, जताया आभार
रायपुर, 17 जुलाई 2026
शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों को समयबद्ध और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण, खैरागढ़ जिले के ग्राम पचपेड़ी निवासी इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा के मामले में सामने आया, जिनका निवास प्रमाण पत्र इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक था।
इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा को इंजीनियरिंग प्रवेश हेतु निर्धारित समय-सीमा के भीतर निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। दस्तावेज के अभाव में उनका प्रवेश प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे समय में उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी की।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए आवेदन का शीघ्र परीक्षण किया तथा उसी दिन निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। समय पर दस्तावेज उपलब्ध होने से उनका इंजीनियरिंग प्रवेश सुरक्षित हो सका और उन्हें बड़ी राहत मिली।
इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा ने शासन, प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्यशैली के कारण उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
सेवा सेतु के माध्यम से राजस्व, प्रमाण पत्र, पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं आम नागरिकों को सरल और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों तक त्वरित सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।
