उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
कांकेर 16 जुलाई 2026
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते आकाशीय बिजली गिरने एवं गड्ढा में डूबने से मृत्यु होने के अलग-अलग चार प्रकरणों में मृतकों के निकटतम परिजनों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। अंतागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक प्रकाश पटेल की पत्नी श्रीमती तुलसी बाई, संतोष पटेल की पत्नी श्रीमती उखा बाई तथा मनराज ठाकुर की पत्नी श्रीमती यशोदा बाई के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अंतागढ़ तहसील के ग्राम लामकन्हार निवासी श्रीमती सविता दुग्गा की गड्ढा में गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन प्रेमसिंह दुग्गा के चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार अंतागढ़ के द्वारा हितग्राही के बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
