साध्वी श्रीयमरसा श्रीजी का अवतरण दिवस भक्तिभाव और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया
Spread the loveसंयम जीवन माता-पिता के आशीर्वाद से...
Spread the loveसंयम जीवन माता-पिता के आशीर्वाद से...
Spread the love‘ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को खूब भाया...
Spread the loveमुंबई, हाई स्पीड चेज़, लूट और...
उज्जैन।माधव एक्सप्रेस शासकीय विजयाराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस ‘भारतीय शिक्षा दिवस’ के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और उच्च शिक्षा के प्रांत सह-संयोजक डॉ. राम मोहन शुक्ला ने पंचकोश के आधार पर चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व के समग्र विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘व्यक्तित्व’ और ‘पर्सनैलिटी’ के बीच के व्यावहारिक अंतर को समझाया। साथ ही, न्यास के कार्य विभागों, आयामों और अभियानों की जानकारी देते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों से किसी एक विषय से जुड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सनत कुमार व्यास ने की। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के निर्माण और उसके क्रियान्वयन के प्रयासों की सराहना की। व्यास ने छात्राओं से कहा कि इस नई शिक्षा नीति द्वारा प्रदान किए गए नवीन अवसरों का लाभ उठाकर वे अपने सपनों को साकार करें।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष एवं ‘एक नाम भारत’ राष्ट्रीय टोली के सदस्य अविनाश राठौर ने उपस्थित जनसमूह को संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रेरित किया कि वैश्विक स्तर पर या विदेशी भाषाओं में भी हमारे राष्ट्र को ‘भारत’ ही लिखा और बोला जाए। इसके अलावा उन्होंने मातृभाषा लिपि में हस्ताक्षर करने तथा परिवार में संवाद के लिए मातृभाषा या स्थानीय बोली का उपयोग करने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमंत दुबे ने किया।
