CG- आसमान से मौत बनकर बरसी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से दो साढ़ू भाई समेत तीन की मौत
Spread the loveरायपुर। मानसून की विदाई की तैयारी...
Spread the loveरायपुर। मानसून की विदाई की तैयारी...
Spread the loveभिलाई। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री...
Spread the loveबिलासपुर। जिले में आकाशीय बिजली का...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 01जुलाई 2026
कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को तिलहनी फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पीपरडोल में मूंगफली बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 12 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली की खेती हेतु कुल 26 कृषकों को उन्नत गुणवत्ता का मूंगफली बीज वितरित किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को मूंगफली की वैज्ञानिक खेती, समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा फसल संरक्षण संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की। साथ ही किसानों से योजना का अधिकतम लाभ उठाते हुए उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने और अधिक उत्पादन प्राप्त करने की अपील की गई। विभाग का उद्देश्य तिलहनी फसलों का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना तथा प्रदेश को खाद्य तेल उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी योगदान देना है।
