CG-जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप
Spread the loveराजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अस्पताल...
Spread the loveराजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अस्पताल...
Spread the loveइस गणेश उत्सव पर एन्क्यूब एथिकल्स...
Spread the loveइंदौर, सितंबर 2026: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर...
कोण्डागांव, 19 जून 2026
छत्तीसगढ़ योग आयोग, रायपुर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में 21 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 6ः30 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग उपस्थित रहेंगे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा तथा योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इस वर्ष का योग दिवस ‘योगा फॉर हेल्थी एजिंग’ थीम पर आधारित रहेगा, जो व्यापक रूप से जिला, विकासखण्ड, नगरीय निकाय, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
