जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर , जांजगीर जिले में होगा विशेष आयोजन
प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर, 18 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक भीमा तालाब स्थित जाज्वल्य देव द्वार के समीप आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
