लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज...
Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज...
Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के...
इंदौर। श्री चिंतामण हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी शैलेंद्र जोशी ने बताया कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संत श्री रविदास मंडल द्वारा विधायक श्री रमेश मेंदोला के नेतृत्व में श्री चिंतामण हनुमान मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि देशवासियों के विश्वास, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
मंदिर परिसर में आयोजित पूजन-अर्चन के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित, सक्षम, समर्थ और सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की।
इस अवसर पर पार्षद श्री बालमुकुंद सोनी, मंडल महामंत्री श्री धन सिंह दांगी, श्री रणवीर रघुवंशी, श्री लियुश यादव, पुजारी पंडित भुवनेश जोशी, माधव जोशी, श्रीमती शीला नरवरिया, श्री हनुमान प्रसाद शर्मा, श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती गीता मंडलोई, श्रीमती दुर्गा चौहान, श्री धीरज वर्मा, श्री शेखर धमोनिया, श्री प्रथम प्रजापति, श्री राजाराम अहिरवार, श्री राम सिंह राजपूत, श्री बाबूलाल जाटव, आदित्य भदोरिया, श्री राहुल राजपूत, सोमेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भगवान हनुमान की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।
