दिल्ली-एनसीआर में सांसों का संकट, हवा हुई दमघोंटू
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
Spread the love भारत के इतिहास में 06...
Spread the love ड्रोन सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और...

रायपुर, 11 जून 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में लेखिका श्रीमती पूजा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी स्वरचित कहानी संग्रह ‘माटी के पंख’ की प्रति राज्यपाल को भेंट की।
लेखिका ने राज्यपाल को पुस्तक की विषय-वस्तु से अवगत कराते हुए बताया कि यह कहानी संग्रह प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। पुस्तक में मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति के बीच के गहरे संबंधों को विभिन्न कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
राज्यपाल ने पुस्तक के विषय और उसके संदेश की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने लेखिका पूजा अग्रवाल को उनके रचनात्मक प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं तथा पुस्तक के व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचने की कामना की।
