CG Weather : उमस से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार
Spread the loveरायपुर। सितंबर के आखिरी दौर में...
Spread the loveरायपुर। सितंबर के आखिरी दौर में...
Spread the love बेलरगांव : धमतरी जिले से करीब 80...
Spread the love इंदौर, 18 सितम्बर । मध्य...

रायपुर, 10 जून 2026
कभी पीन के पानी के लिए लंबा इंतजार करने वाला केतनपाल गांव आज घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा से जुड़ चुका है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोमपल्ली के आश्रित ग्राम केतनपाल में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पहले पेयजल के लिए 14 हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी हो या बरसात, ग्रामीणों को पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
जल जीवन मिशन के तहत स्थापित 10 केएल क्षमता वाली चार सोलर आधारित जल संरचनाओं ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया। अब गांव के 109 परिवारों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
ग्रामवासी सोमलू कुडियम बताते हैं कि पहले पानी जुटाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन अब नल से पर्याप्त पानी मिलने से उनकी सबसे बड़ी चिंता खत्म हो गई है। योजना के संचालन और रखरखाव के लिए गांव के ही एक नल-जल मित्र को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं ग्रामसभा के माध्यम से ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण किया गया तथा ग्रामीणों की सहमति से योजना के बेहतर संचालन के लिए प्रति परिवार 30 रुपये मासिक जलकर तय किया गया।
