मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर का शिक्षा सहयोग अभियान कल से शुरू
8 जिनालयों पर रियायती दर पर मिलेंगी कॉपियां, जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिए जाएंगे छात्रवृत्ति आवेदन पत्र
इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित किए जाने वाले शिक्षा सहयोग कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार, 11 जून को प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा। यह अभियान नगर के आठ विभिन्न जिनालयों में एक साथ प्रारंभ होगा, जहां फेडरेशन के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहेंगे।
फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शिक्षा सहयोग योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को रियायती दर पर कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी तथा आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
योजना के प्रमुख सूत्रधार दिलीप मेहता ने बताया कि यह योजना तिलक नगर, गोयल नगर, विजय नगर, छत्रपति नगर, सुदामा नगर, कालानी नगर, क्लर्क कॉलोनी एवं सुकल्या स्थित जिनालयों पर संचालित होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 जून को होगा तथा 14 जून, रविवार तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक कॉपियों का वितरण किया जाएगा।
ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, सचिव नीरज जैन ने जानकारी दी कि समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवेदन इन्हीं केंद्रों से वितरित किए जाएंगे।
अभय बंडी ने बताया कि विद्यार्थी अपनी मार्कशीट दिखाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन केवल संबंधित क्षेत्र के निकटतम केंद्र से प्राप्त एवं जमा किए जा सकेंगे।
दिलीप मेहता ने बताया कि यह योजना समाज में अत्यंत लोकप्रिय है और इसका संचालन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर ने समाज के सभी अध्यक्षों, सचिवों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं समाजजनों से अपने निकटतम केंद्र पर पहुंचकर उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
