CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
बीजापुर 31 मई 2026
भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत भोपालपटनम तहसील के ग्राम उस्कालेड में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन हेतु 5 जून 2026 को प्रातः 11 बजे ग्राम उस्कालेड में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार कोमटपल्ली (कोक्कमपल्ली) व्यपवर्तन योजना के अंतर्गत मुख्य नहर, माइनर एवं सब माइनर नहर से प्रभावित किसानों की भूमि अर्जित की जानी है। इसके लिए ग्राम उस्कालेड में कुल 2.477 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। परियोजना से 39 परिवार प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होंगे, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित परिवारों की संख्या शून्य है। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 774.57 लाख रुपये निर्धारित की गई है तथा सामाजिक प्रभावों की प्रतिपूर्ति के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के पूर्ण होने पर ग्राम कोत्तापल्ली, उस्कालेड, कोगुपल्ली एवं पामगल क्षेत्र की लगभग 300 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
कलेक्टर एवं जिला भूमि अर्जन अधिकारी ने संबंधित ग्रामीणों, किसानों एवं अन्य हितधारकों से जनसुनवाई में उपस्थित होकर भूमि अधिग्रहण संबंधी सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है।
