खाटू श्याम जा रहे परिवार की ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 की मौत
Spread the loveरायपुर। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई...
Spread the loveरायपुर। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार...
Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह...
गोरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 मई 2026
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फल विक्रेताओं के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना था। अभियान के दौरान पेंड्रा एवं गौरेला के बस स्टैंड, संजय चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित फल विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय फलों की गुणवत्ता की जांच की गई तथा विक्रेताओं को खाद्य पंजीयन लेने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें सड़े-गले फलों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। जांच के दौरान लगभग 10 किलोग्राम सड़े आम और दर्जनों केले मौके पर ही नष्ट कराए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
