जगदंबा मंदिर में माँ का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग चढ़ाया, गरबा महोत्सव में झूमीं बालिकाएं।
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
Spread the loveरायपुर खेती-किसानी में समय पर बीज,...

आवेदन पर तत्काल कार्रवाई कर प्रदान की गई किसान किताब, खेती-किसानी के कार्य होंगे आसान
रायपुर, 29 मई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल “सुशासन तिहार 2026” आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनता जा रहा है। प्रदेशभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निराकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम जर्वे (च) निवासी श्री कलेश कश्यप को जनसमस्या निवारण शिविर में त्वरित राहत मिली। किसान किताब नहीं होने के कारण उन्हें कृषि ऋण, बीज एवं उर्वरक वितरण सहित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया।
शिविर में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर त्वरित कार्रवाई की गई और श्री कलेश कश्यप को मौके पर ही किसान किताब प्रदान की गई। किसान किताब मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।
किसान किताब मिलने से अब श्री कलेश कश्यप को फसल ऋण, कृषि अनुदान, बीज एवं उर्वरक वितरण सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इससे उनकी खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आर्थिक रूप से भी मजबूती प्राप्त होगी।
श्री कलेश कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और लोगों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
