फिल्मों के कारोबार में तेजी से आगे बढ़ने के लिए ‘ज़ी’ ने बदली अपनी रणनीति, अनुभवी कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
Spread the loveमुंबई **स्टोरी टीवी की ‘प्रेमकथा’, जिसमें...
नई दिल्ली । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस महत्वपूर्ण बैठक की पुष्टि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक पोस्ट और साझा की गई तस्वीरों के माध्यम से की। पीएमओ ने कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने खुद बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें हमारे नेता और राष्ट्र के प्रिय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सीएम फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और प्रमुख परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने इस मुलाकात को हमेशा की तरह प्रेरणादायक बताया, जिससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। हालांकि, इस आधिकारिक बयान के अलावा, सूत्रों के अनुसार बैठक में महाराष्ट्र के कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसमें विशेष रूप से राज्य के प्याज उत्पादक किसानों की समस्याओं और सहकारी चीनी उद्योग से संबंधित चिंताओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से भी बातचीत की बात हो रही है। इस मुलाकात से पहले, मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
