नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
तराना । सम्पूर्ण भारतवर्ष में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को बड़े ही अकीदत, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में उज्जैन जिले के तराना नगर में भी मुस्लिम समाजजनों ने पूरे जोश, जज्बे और भाईचारे के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया। सुबह से ही नगर का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया तथा मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी।
सुबह लगभग 7 बजे स्थानीय काज़ी चौक स्थित जामा मस्जिद से मुस्लिम समाजजन अपने पेशवा शहर काज़ी सफ़ीउल्ला साहब की अगुआई में धार्मिक मन्त्र पढ़ते हुए समाजजन ईदगाह के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्तेभर समाजजनों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने शहर काज़ी साहब का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर इस्तकबाल किया। नगर में जगह-जगह लोगों ने ईद की मुबारकबाद पेश कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। ईदगाह में शहर काज़ी सफ़ीउल्ला साहब ने समाजजनों को सम्बोधित करते हुए अपने बयान में ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व पैगंबर हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम द्वारा मालिक की राह में दी गई सच्ची कुर्बानी की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने वाला पवित्र त्योहार है। समाज को आपसी प्रेम, सौहार्द और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी यह पर्व देता है साथ उन्होंने अपील की साफ सफाई, स्वछता का विशेष ध्यान रखें, हमारे किसी भी कार्य से हमारे पढ़ोसी, मोहल्ले वाले या हिंदू भाइयो को परेशानी उत्पन्न ना हो , सभी की भावनाओं को सम्मान देते हुए अपना, त्यौहार मनाए । अपने बयान के पश्चात शहर काज़ी साहब ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश में अमन, चैन, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक रूप से विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद समाजजनों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की और खुशियां साझा कीं। ईदगाह के अलावा नगर की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नए परिधानों में सजे लोग सुबह से ही एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एसडीओपी भविष्य भास्कर , थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया, नायब सहित पुलिस बल एवं नगर परिषद की टीम मौके पर मौजूद रही। वहीं अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सय्यद अकबर हुसैन जागीरदार ने पुलिस, प्रशासन, नगर परिषद सहित विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी पत्रकार सैय्यद नियामत अली द्वारा दी गई।