नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
रायपुर, 27 मई 2026। Raipur Municipal Corporation के आयुक्त Sambit Mishra ने जोन कार्यालयों को प्रशासनिक एवं वित्तीय रूप से अधिक सशक्त बनाने के लिए जोन कमिश्नरों को विभिन्न शक्तियां और अधिकार प्रत्यायोजित किए हैं। यह निर्णय कार्यों को सुचारू और शीघ्रता से निपटाने के उद्देश्य से लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 20 लाख रुपये तक के सभी कार्यों में सक्षम स्वीकृति के बाद निविदा आमंत्रण से लेकर कार्यादेश जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया अब जोन कमिश्नर करेंगे। वहीं 20 लाख रुपये से अधिक के कार्यों की प्रक्रिया अधीक्षण अभियंता और निविदा समिति के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी।
आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को वेतन पत्रक संधारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से जुड़े प्रकरण तैयार कर मुख्यालय भेजने की जिम्मेदारी भी सौंपी है। साथ ही सभी प्राप्त राशियों की ऑनलाइन डाटा एंट्री अनिवार्य की गई है।
इसके अलावा नगर निगम के अपर आयुक्त Pankaj K Sharma को निगम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के समस्त स्वत्वों के भुगतान की स्वीकृति एवं भुगतान संबंधी शक्तियां भी प्रदान की गई
