नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
माधव एक्सप्रेस/जबलपुर। जिले की पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरुपीपरिया में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव में लगे डीपी (ट्रांसफार्मर) के कमजोर तारों में लगातार स्पार्किंग होने से घंटों बिजली बंद रहती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहे हैं। कई बार लाइनमैन को सूचना देने पर भी वे मौके पर नहीं पहुंचते, बल्कि ग्रामीणों को ही “परमिट लेकर खुद लाइन जोड़ने” की सलाह दे देते हैं। इतना ही नहीं, कई बार फोन तक नहीं उठाए जाते।
गांव के निवासी नवीन राज शर्मा ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर खुद बिजली लाइन सुधारनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कमजोर वायर की शिकायत कई बार की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी के मौसम में बिजली बंद रहने से मजबूर होकर ग्रामीण खुद ही तार जोड़ने का काम कर रहे हैं।
वहीं ग्रामीण रवि विश्वकर्मा ने कहा कि पिछले कई महीनों से गांव के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। उनका आरोप है कि पाटन बिजली विभाग के अधिकारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
