छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
उत्तर बस्तर कांकेर, 27 मई 2026
विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गोण्डाहूर के आश्रित ग्राम (बसाहट) मातालकुडुम के ग्रामीणों द्वारा झरिया का पानी पेयजल के तौर पर उपयोग करने का मामला आया था। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए ग्राम मातालकुडुम में स्थापित हैण्डपंप को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सुधारा गया, जिसके पश्चात उक्त हैण्डपंप से वर्तमान में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। साथ ही कलेक्टर के द्वारा एक अतिरिक्त हैण्डपंप खनन के लिए विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया गया। उक्त ग्राम (बसाहट) में लगभग 15 परिवार निवासरत हैं।
