मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...

रायपुर, 24 मई 2026
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अभ्यर्थियों के नाम जारी अपने संदेश में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यूपीएससी केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि यह आपकी लगन, कड़े अनुशासन और दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा है। उन्होंने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा आपने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए लंबे समय तक कठिन परिश्रम और निष्ठा से तैयारी की है। अब समय पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा कक्ष में बैठने का है।
वित्त मंत्री ने जीवन के व्यावहारिक दर्शन को साझा करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली हर चुनौती व्यक्ति को अधिक सक्षम, परिपक्व और अनुभवी बनाती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रहकर, स्वयं पर अटूट विश्वास रखते हुए पूरी एकाग्रता और धैर्य के साथ परीक्षा देनी चाहिए। श्री ओपी चौधरी ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनका यह कड़ा परिश्रम निश्चित रूप से उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।
