BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...

मौके पर हुआ समाधान, अब बिना दफ्तरों के चक्कर के मिलेंगी सुविधाएं
रायपुर, 16 मई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ राज्यभर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इस अभियान के तहत सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कंचनपुर निवासी किसान श्री अविनाश लकड़ा को मौके पर ही उनकी ‘किसान किताब’ (ऋण पुस्तिका) प्रदान की गई।
ऋण पुस्तिका मिलने से दूर हुई किसान की चिंता
काफी समय से ऋण पुस्तिका नहीं होने के कारण अविनाश लकड़ा को कृषि कार्यों और विभिन्न शासकीय प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सुशासन तिहार के शिविर में आवेदन करने पर राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराई। दस्तावेज प्राप्त होने के बाद अविनाश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।
किसान पंजीयन, धान खरीदी और योजनाओं का मिलेगा लाभ
ऋण पुस्तिका मिलने से अब अविनाश लकड़ा आसानी से किसान पंजीयन करा सकेंगे। इसके माध्यम से वे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर सकेंगे और कृषि ऋण, आय प्रमाण पत्र तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी सरलता से प्राप्त कर पाएंगे। इससे उनकी खेती-बाड़ी से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य सुगम हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
अविनाश लकड़ा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण अब गांव-गांव में ही समस्याओं का समाधान हो रहा है और लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी और राहत देने वाला साबित हो रहा है।
