रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
इंदौर, इंदौर के ओरिएंटल विश्वविद्यालय, इंदौर में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को उत्साह, ऊर्जा और आनंद से भर दिया। इस अवसर पर अपनी आगामी फिल्म “पति-पत्नी और वो दो” के प्रमोशन हेतु बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना एवं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर कार्यक्रम को बेहद यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन माननीय चांसलर श्री प्रवीण ठकराल के दूरदर्शी नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई; मुख्य प्रबंध निदेशक, प्रो. (डॉ.) गरिमा घई; वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे, तथा श्री अजयेंद्र नाथ, उप पंजीयक सहित विश्वविद्यालय के गणमान्यजन उपस्थित रहे। साथ ही विश्वविद्यालय परिवार के समस्त फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें सभी गणमान्यजनों का मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।
कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने विद्यार्थियों के साथ खुलकर संवाद किया, उनके साथ डांस किया, सेल्फी एवं फोटो खिंचवाई और फिल्म से जुड़े रोचक अनुभव साझा किए। दोनों कलाकारों की ऊर्जावान उपस्थिति और विद्यार्थियों के उत्साह ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। विद्यार्थियों की विशेष फरमाइश पर आयुष्मान खुराना ने अपने लोकप्रिय गीत भी सुनाए, जिसे सुनकर पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
संवाद के दौरान आयुष्मान खुराना ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आप इस देश का केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान हैं”। उन्होंने विद्यार्थियों को “Follow Your Dreams” का संदेश देते हुए आत्मविश्वास, निरंतर मेहनत और अपने जुनून को पहचानने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण और जीवंत वातावरण देखने को मिला। संगीत, संवाद, डांस और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यादगार अनुभव प्रदान किया, जहाँ उन्होंने अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ खुलकर हर पल का आनंद लिया।
यह आयोजन इस बात को दर्शाता है कि ओरिएंटल विश्वविद्यालय, इंदौर विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक संवाद, कौशल और प्रेरणादायी अनुभवों के अवसर भी प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा समग्र वातावरण प्रदान करना है, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास हो सके।
