प्राइम वीडियो की ‘लुक्खे’ अपनी जमीनी कहानी और भावनाओं से भरपूर परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों की खूब तारीफें बटोर रही है। खासतौर पर आलोचकों ने राशि खन्ना और लक्षवीर सरन द्वारा अपने किरदारों में लाई गई असलियत की सराहना की है। उनकी बारीक एक्टिंग से लेकर सहज पंजाबी बोली तक, दोनों की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है, जिससे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सीरीज़ की सबसे खास बातों में से एक बन गई है। इस पर बात करते हुए राशि ने पंजाबी बोली सीखने की बारीकियों के बारे में खुलकर बताया, वहीं लक्षवीर ने याद किया कि कैसे उनकी मेहनत और सहयोगी स्वभाव ने उनकी पंजाबी को भी बेहतर बनाने में मदद की।
पंजाबी बोली सीखने के बारे में बात करते हुए राशि खन्ना ने कहा,
“एक कलाकार के तौर पर मेरे लिए असलियत बहुत मायने रखती है क्योंकि भाषा किसी किरदार में सच्चाई और गहराई जोड़ती है। मैं हमेशा चाहती हूं कि दर्शक उस दुनिया और किरदार पर पूरी तरह भरोसा करें जिसे मैं निभा रही हूं, इसलिए इस शो के लिए मैंने पंजाबी को पूरी तरह अपनाया। इससे पहले मैं अपने किरदारों के लिए तमिल और तेलुगु सीख चुकी हूं और इस बार मैंने खुद को पंजाबी में पूरी तरह डुबो दिया। दिल्ली में बड़ी होने की वजह से मैं भाषा समझती थी, लेकिन उसे धाराप्रवाह बोल नहीं पाती थी, इसलिए मेरे पिता मेरे सबसे बड़े कोच बन गए। मैं उन्हें बार-बार अपनी नोटबुक के साथ कॉल करती थी और पूछती थी, ‘ये लाइन कैसे बोलनी है?’ वो इस बात को लेकर बहुत सख्त थे कि मैं पंजाबी में हिंदी न मिलाऊं क्योंकि वो इस भाषा और इसकी जड़ों का बहुत सम्मान करते हैं। मैंने इसे सही तरीके से सीखने के लिए बहुत मेहनत की और मुझे सच में लगता है कि भाषा आपको किरदार और दर्शकों दोनों से ईमानदारी से जुड़ने में मदद करती है।”
राशी खन्ना के साथ काम करने के अनुभव पर लक्षवीर सरन ने कहा,
“राशि उन सबसे मेहनती और आत्मविश्वासी कलाकारों में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। जो बात मेरे साथ रह गई, वो यह थी कि वो सच में मेरी पंजाबी बेहतर करने में पूरी दिलचस्पी ले रही थीं। कई बार उन्होंने सही उच्चारण समझने के लिए अपने पिता को भी कॉल किया। इतना अनुभव होने के बावजूद वो हमेशा जिज्ञासु, सहयोगी और हर सीन को बेहतर बनाने पर पूरी तरह फोकस रहती थीं। सच कहूं तो उनकी मेहनत और अपने काम के प्रति जुनून से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।”
विपुल डी. शाह और राजेश बहल द्वारा ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला एलएलपी के बैनर तले निर्मित ‘लुक्खे’ एक हाई-ऑक्टेन प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ है, जिसे हिमांक गौर ने निर्देशित किया है। इसे देवोजित दास पुरकायस्थ और अग्रिम जोशी ने क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज़ में राशी खन्ना, किंग, पलक तिवारी, लक्षवीर सिंह सरन और शिवांकित सिंह परिहार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं नकुल रोशन साहदेव, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रज़ा मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। ‘लुक्खे’ अब भारत सहित दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में केवल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
