कोटा रोड पर अचानक सामने आए दो ‘भूत’, राहगीरों के उड़े होश, फिर हुआ मजेदार खुलासा
Spread the loveबिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र...
Spread the loveबिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र...
Spread the loveएमसीबी। जिले में गांजा तस्करी के...
Spread the loveरायपुर। कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का...
एमसीबी , 09 मई 2026
जिले की नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े आज, 9 मई 2026 को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से औपचारिक चर्चा करेंगी। यह प्रेस वार्ता दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद सुश्री जांगड़े की मीडिया के साथ यह पहली आधिकारिक मुलाकात होगी। इस दौरान कलेक्टर जिले के विकास के लिए अपनी प्राथमिकताओं को साझा करेंगी और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा करेंगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मीडिया के माध्यम से आम जनता तक प्रशासनिक योजनाओं की जानकारी पहुँचाना और जिले की समस्याओं व सुझावों पर विचार-विमर्श करना है। प्रेस वार्ता में जिले के सभी प्रमुख पत्रकार और मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
