गुरुग्राम, भारत, 7 मई 2025: सैमसंग इंडिया ने आज गैलेक्सी M17 सीरीज़ (M17 5G और M17e 5G), गैलेक्सी M36 5G, गैलेक्सी M56 5G, गैलेक्सी F70e 5G और गैलेक्सी F36 5G स्मार्टफोन्स पर 8 मई से स्पेशल कीमतों का ऐलान किया। ग्राहक इन डिवाइसेस को बेहतरीन कीमत पर खरीद सकते हैं और बेहतर पहुंच, रचनात्मकता एवं और प्रोडक्टिविटी का अनुभव ले सकते हैं। हर डिवाइस में हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरा सिस्टम, मजबूत डिज़ाइन, एआई-पावर्ड टूल्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसी एडवांस्ड तकनीकें दी गई हैं।
गैलेक्सी M सीरीज़
गैलेक्सी M17 सीरीज़, जो अपने प्राइस सेगमेंट में अमेज़न पर नंबर 1 बिकने वाला स्मार्टफोन है*, इसमें गैलेक्सी M17 5G और M17e 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। गैलेक्सी M17 5G में साफ और स्थिर फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS ट्रिपल-कैमरा सिस्टम, शानदार विजुअल्स के लिए ब्राइट और शानदार सुपर एमोलेड डिस्प्ले और अतिरिक्त मजबूती के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें झटपट जानकारी के लिए गूगल सर्कल टू सर्च और रियल-टाइम विज़ुअल बातचीत के लिए जेमिनी लाइव भी शामिल है।
गैलेक्सी M17e 5G में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला स्मूथ डिस्प्ले, लंबे इस्तेमाल के लिए 6000mAh बैटरी, अच्छी फोटो के लिए 50MP ड्यूअल कैमरा सिस्टम, गूगल सर्कल टू सर्च, बेहतर सुरक्षा के लिए सैमसंग नॉक्स वॉल्ट, बेहतर प्राइवेसी के लिए ऑटो ब्लॉकर और लंबे समय की विश्वसनीयता के लिए छह ओएस अपग्रेड के साथ छह साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए गए हैं।
गैलेक्सी M36 5G, जो अपने प्राइस सेगमेंट में अमेज़न पर नंबर 1 बिकने वाला स्मार्टफोन भी है*, इसमें स्मार्ट इंटरैक्शन के लिए एआई फीचर्स, बेहतर मजबूती के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन, गूगल सर्कल टू सर्च और रियल-टाइम विज़ुअल बातचीत के लिए जेमिनी लाइव दिया गया है। यह एक्सीनॉस 1380 प्रोसेसर से संचालित है और इसमें बेहतर हीट डिसिपेशन के लिए वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग स्मूथ रहती है और गेमिंग का अनुभव लंबे समय तक लैग-फ्री रहता है।
गैलेक्सी M56 5G, जो अमेज़न पर एक और टॉप सेलर है*, इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ बेहतर सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ दिया गया है और यह महज 7.2mm स्लिम है। इसमें हाई-रेज़ोल्यूशन फोटोग्राफी के लिए 50MP ओआईएस ट्रिपल कैमरा सेटअप, साफ सेल्फी के लिए बिग पिक्सल टेक्नोलॉजी वाला 12MP फ्रंट HDR कैमरा, लैग-फ्री परफॉर्मेंस के लिए LPDDR5X RAM के साथ एक्सीनॉस 1480 प्रोसेसर, स्मार्ट असिस्टेंस के लिए गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन और मजबूत डेटा सुरक्षा के लिए सैमसंग नॉक्स वॉल्ट दिया गया है।
| मॉडल | कीमत | डील प्राइस** |
| Galaxy M17e 5G | 18,999 रुपये | 12,499 रुपये |
| Galaxy M17 5G | 20,999 रुपये | 13,999 रुपये |
| Galaxy M36 5G | 26,999 रुपये | 16,999 रुपये |
| Galaxy M56 5G | 33,999 रुपये | 21,999 रुपये |
गैलेक्सी F सीरीज़
गैलेक्सी F70e 5G में बेहतरीन लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइट मोड के साथ 50MP ड्यूअल कैमरा सिस्टम, शार्प सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा और स्मूथ विजुअल्स के लिए 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आकर्षक लुक के लिए लेदर-लाइक पैटर्न दिया गया है। यह रोजाना के इस्तेमाल में धूल और पानी के छींटों को झेलने में सक्षम है। ऑल-डे पावर के लिए 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी दी गई है और बेहतरीन रोजाना परफॉर्मेंस के लिए यह मीडिया टेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से संचालित है। सैमसंग की ओर से छह जनरेशन के ओएस अपग्रेड, छह साल के सिक्योरिटी अपडेट और बेहतर डेटा सुरक्षा के लिए सैमसंग नॉक्स वॉल्ट भी दिया गया है।
गैलेक्सी F36 5G, जो महज 7.7mm स्लिम है, इसमें शानदार फोटो के लिए 50MP ओआईएस ट्रिपल कैमरा, प्रीमियम लुक के लिए लेदर-लाइक पैटर्न, साफ लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए ऑटो नाइट मोड और आसान फोटो एडिटिंग के लिए ऑब्जेक्ट इरेज़र, इमेज क्लिपर और एडिट सजेशन जैसे एआई एडिटिंग टूल्स दिए गए हैं।
ये स्मार्टफोन्स अलग-अलग उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते हैं और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर प्रीमियम फीचर्स के साथ-साथ सैमसंग नॉक्स वॉल्ट के जरिए लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और बेहतर सुरक्षा भी देते हैं।
| मॉडल | कीमत | डील प्राइस** |
| Galaxy F70e 5G | 18,999 रुपये | 12,499 रुपये |
| Galaxy F36 5G | 26,999 रुपये | 16,999 रुपये |
* काउंटरपॉइंट रिसर्च के नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक के डेटा के अनुसार
** डील प्राइस डीलर के विवेक पर निर्भर है
