बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Spread the loveगांव के नजदीक बैंकिंग सुविधा से...
Spread the loveगांव के नजदीक बैंकिंग सुविधा से...
Spread the love00 शिवरीनारायण के महानदी घाट पर...
Spread the love00 32वें अभा राज्य निर्वाचन आयुक्त...

ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
शिविर में 13 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल
रायपुर, 05 मई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत 05 मई 2026 को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खूंटीटोली से होगी, जहां 13 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदेशभर में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य प्रशासन को सीधे आमजन से जोड़ना और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण अधिकतम एक माह के भीतर किया जाएगा, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंचे।
जशपुर जिले में कुल 36 क्लस्टरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनपद पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय निकाय भी शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विकासखंडों कुनकुरी, बगीचा, दुलदुला, मनोरा, पत्थलगांव, फरसाबहार, जशपुर एवं कांसाबेल में मई माह के दौरान अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी शिविर आयोजित कर शहरी नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनका शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों को शिविरों के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
“सुशासन तिहार 2026” राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए आमजन तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
