13 रनरअप अवॉर्ड और मेरिट में 53 बच्चों ने बटोरीं सफलताएँ
मक्सी। 21वीं राज्य स्तरीय यूसीमास अबेकस एंड मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता में मक्सी के 81 विद्यार्थियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नगर का नाम गौरवान्वित किया। 2 मई को इंदौर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 5000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को 8 मिनट में 200 गणनाएँ हल करनी थीं। इन गणनाओं में जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग के प्रश्न शामिल थे। मक्सी के बच्चों ने इस कठिन चुनौती को आत्मविश्वास और तेज दिमाग के साथ पार किया।
3 मई को रविंद्र नाट्यगृह, इंदौर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मक्सी के बच्चों ने कई पुरस्कार अपने नाम किए। इस अवसर पर यूसीमास के फाउंडर एवं चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. डीनो वोंग (मलेशिया) विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता कि परिणाम में अंशुल जलोदिया, काव्या माहेश्वरी, तन्वी मंडलोई फर्स्ट रनरअप, हिमांशी कलमोदिया, लक्ष्य पटेल, मयंक प्रजापति, वैदिका मंडलोई थर्ड रनरअप, जयश्री मंडलोई, खुशी चौधरी, रुद्र रंगवाल, सुजीत मंडलोई, उर्वशी देवड़ा, यशिका पटेल फिफ्थ रनरअप रहे। साथ ही आदित्री पटेल, आदित्यराज सिंह, आरोही भारतीय, आराध्या भारतीय, आर्यन कटारिया, आर्यन मंडलोई, आयुष पटेल, आशिता जलोदिया, अक्षिता पटेल, अनमोल प्रजापति, अनुष्का चौधरी, एकाग्र पाटीदार, उज्जवल बामनिया, कार्तिक गुर्जर, कर्तव्य सिंह राजपूत, कृष्णा जलोदिया, ख्याति द्विवेदी, गणेश मालवीय, गौरव प्रजापति, जयंत जलोदिया, जयांश सूर्यवंशी, तन्मय शर्मा, दिव्या रावलिया, दिव्यांशु पाटीदार, निहारिका देवड़ा, निहारिका पटेल, पलक पटेल, प्राची सोनी, प्रीत गुप्ता, पृथ्वीराज जलोदिया, प्रियांश पटेल, प्रियांशी बामनिया, फातिमा मेव, मनांशु पटेल, मोहित गुर्जर, रेणुका गुर्जर, रिद्धि मंडलोई, रूही पटेल, सागर पटेल, सावन सोलंकी, सिद्धि मंडलोई, सिमरन पटेल, सुचित्रा मंडलोई, स्वर्णा सोनी, हर्ष जांगिड़, हिमांशु मंडलोई, हृदया शर्मा, श्याम लोधी, वंशिका कलमोदिया, विहान लोधी, याची कलमोदिया, यश चौधरी एवं युवराज लोधी ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त प्राप्त किया। इसी के साथ अक्ष पटेल, अंश कलमोदिया, हर्ष शर्मा, माधव पटेल, मोहित पटेल, मुक्षित पटेल, नितेश गुर्जर, परिधि चौधरी, प्रखर जैन, प्रियांशी वर्मा, पुलकित वर्मा, ऋषभ मंडलोई, सांवरिया ठाकुर, सृष्टि सोनी, स्वाति चौहान ने कॉन्सोलेशन सूची में स्थान प्राप्त किया।
श्री अबेकस एकेडमी, मक्सी के डायरेक्टर राहुल वर्मा ने इस अद्भुत सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे बच्चों ने फिर सिद्ध कर दिया कि लगन, अभ्यास और सही मार्गदर्शन से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। साथ ही बच्चों कि उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, अभिभावकों का आभार माना।
कोर्स इंस्ट्रक्टर अतुल लोधी एवं शीतल नायक ने बताया कि यह एक संपूर्ण बौद्धिक विकास प्रोग्राम है जिसकी सहायता से बच्चों के मस्तिष्क का संपूर्ण विकास किया जाता है। साथ ही कोर्स इंस्ट्रक्टर महक जैन एवं फिजा मेव ने बताया की प्रतियोगिता से पहले तीन महीनों तक बच्चों ने रोजाना कठिन अभ्यास किया। तेज गति से गणना करने की कला, एकाग्रता बढ़ाने की तकनीक और मानसिक मजबूती ने इस सफलता की नींव रखी।
यूसीमास मक्सी सेंटर ने पिछले 11 वर्षों से राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस वर्ष के परिणामों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि छोटे शहरों से निकलकर भी बच्चे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का माद्दा रखते हैं।
