देश में 22 लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः नितिन गडकरी
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love भोपाल, 25 सितंबर । मध्य...
Spread the love सरकारी भर्तियों के साथ MSME...
उज्जैन । National Anti Corruption and Operation Committee of India के राष्ट्रीय जांच अधिकारी एवं मध्य प्रदेश अध्यक्ष अनिल बोराना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने शहर में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही संस्था के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं जन-जागरूकता अभियानों पर विस्तृत चर्चा की गई। महापौर टटवाल ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए नगर हित में सहयोग का आश्वासन दिया।
भेंट के दौरान महापौर का संस्था की ओर से स्मारिका भेंट कर, माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय एवं सकारात्मक रहा।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीतेश नाहटा, उज्जैन जिला अध्यक्ष सुभाष मारु, श्रीसत्यनारायण , दीपक कोली तथा रतलाम से किशोर पेंटर सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
