जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
बलौदाबाजार, 29 अप्रैल 2026
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में ’सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार’ अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के तहत मंगलवार को संयुक्त टीम ने लगभग 15 दुकानों का गहन जांच किया खाद्य पदार्थाे सैंपल लेकर राज्य प्रयोशाला रायपुर भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहेला तहसील में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सभी गन्न रस, जूस सेंटर, गुपचुप ठेला एवं स्ट्रीट फूड वेंडर्स के 15 दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया एवं साफ सफाई के निर्देश दिये गये। बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार संचालकों को अतिशीघ्र खाद्य पंजीयन बनवाने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही श्रीराम फल भंडार एवं जूस कार्नर, दिक्षा बेकरी एवं स्वीट्स, सोनू मोनू पान सेंटर आदि फर्मों से मैगों जूस, गन्ना रस बर्फ गोला, लाहोरी जीरा, कीम बेल, केसर बादाम मिल्क शेक, आईस वाला कच्चा आम, वाटर बेस फ्लेवर्ड ड्रिंक एवं आइस वाला लीची वाटर बेस फ्लेवर्ड ड्रिंक पैक्ड का नमूना संकलन कर विश्लेषण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित् किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरान्त आगे की कार्यवाही की जावेगी। सभी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत् आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
