धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 160 गांवों का होगा चयन
Spread the love00 प्रत्येक ग्रामसभा को मिलेगी 15 लाख की स्वीकृति 00...
Spread the love00 प्रत्येक ग्रामसभा को मिलेगी 15 लाख की स्वीकृति 00...
Spread the love00 डीएमएफ से 19.65 लाख की लागत से उपलब्ध कराई...
Spread the love00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग शब्द देकर सम्मान और...
279 छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड ऑटोमोटिव ट्रेनिंग
ग्वालियर : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज BSF पॉलिटेक्निक CSMT, टेकनपुर, ग्वालियर में टोयोटा टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम (T-TEP) की शुरुआत की घोषणा की। यह पहल TKM के CSR प्रोग्राम वित्तीय वर्ष 2025–26 का हिस्सा है, जिसमें स्किल डेवलपमेंट को युवाओं को सशक्त बनाने और भारत की ऑटोमोटिव टैलेंट पाइपलाइन को मजबूत करने के लिए मुख्य फोकस क्षेत्र के रूप में चुना गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आनंद प्रताप सिंह, आईपीएस, अतिरिक्त महानिदेशक एवं निदेशक – बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) अकादमी, श्री राजेश कुमार, इंस्पेक्टर जनरल एवं संयुक्त निदेशक – BSF अकादमी, श्री डॉ. सी. पी. मीना, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल एवं प्रिंसिपल – CSMT, RIT BSF पॉलिटेक्निक, श्री अभिजीत अत्रे, डीलर प्रिंसिपल – अनंत टोयोटा तथा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
नवीन उद्घाटित T-TEP सेंटर दो प्रमुख ट्रेड्स – मैकेनिकल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग – में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसकी वार्षिक क्षमता 279 छात्रों की है। यह कार्यक्रम अकादमिक शिक्षा और इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने के लिए तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को प्रासंगिक तकनीकी विशेषज्ञता और व्यावहारिक अनुभव मिल सके।
CSR-नेतृत्व वाली इस पहल के तहत टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) व्यापक प्रशिक्षण सहयोग प्रदान करेगा। इसमें विशेष सर्विस, बॉडी एंड माइंड मॉड्यूल शामिल होंगे, जो अनुशासन और कार्यस्थल की तैयारी पर केंद्रित हैं। छात्रों को संरचित और इंडस्ट्री-अलाइन मैटेरियल्स तक पहुंच दी जाएगी। यह एक वर्षीय कार्यक्रम विशेष रूप से अंतिम वर्ष के डिप्लोमा छात्रों के लिए बनाया गया है। इसमें क्लासरूम इंस्ट्रक्शन के साथ-साथ अधिकृत टोयोटा डीलरशिप्स पर ऑन-जॉब ट्रेनिंग (OJT) भी शामिल है। कार्यक्रम इंडस्ट्री-अलाइन करिकुलम प्रदान करता है, जिसे भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।
भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप यह पहल भविष्य-तैयार वर्कफोर्स बनाने की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में योगदान देती है। गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और इंडस्ट्री एक्सपोज़र तक पहुंच उपलब्ध कराकर, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पैदा करना चाहता है। विशेष रूप से, यह पहल वंचित और ग्रामीण समुदायों के युवाओं के लिए करियर अवसरों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित श्री आनंद प्रताप सिंह, आईपीएस, अतिरिक्त महानिदेशक एवं निदेशक, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) अकादमी ने कहा, “ऐसी साझेदारियां तकनीकी शिक्षा को वास्तविक इंडस्ट्री आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। टोयोटा की ट्रेनिंग मेथडोलॉजी, आधुनिक लर्निंग रिसोर्सेज और हैंड्स-ऑन एक्सपोज़र तक पहुंच हमारे छात्रों की तकनीकी क्षमता को बढ़ाएगी। यह उनके रोजगार के अवसरों को भी मजबूत करेगी।”
सहयोग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री विक्रम गुलाटी, कंट्री हेड एवं एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा, “हम स्किल डेवलपमेंट को भारत की मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करने का एक अहम स्तंभ मानते हैं। कार्यक्रम के विस्तार के माध्यम से हमारा उद्देश्य क्लासरूम लर्निंग और इंडस्ट्री अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करना है। हमें उम्मीद है कि यह पहल नई पीढ़ी के स्किल्ड प्रोफेशनल्स को तैयार करेगी, जो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सार्थक योगदान दे सकें।”
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) स्किल डेवलपमेंट में हमेशा अग्रणी रहा है, अपनी प्रमुख पहलों जैसे टोयोटा टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (TTTI) और T-TEP के माध्यम से। 2006 में शुरुआत के बाद से, T-TEP ने पूरे भारत में 14,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है। इनमें से 70% से अधिक छात्रों को ऑटोमोबाइल कंपनियों और अधिकृत डीलरशिप्स में रोजगार मिला है।
