यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
भोपाल(माधव एक्सप्रेस) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं।
इस क्रम में जिला कार्यकारिणी के 17 पदाधिकारियों, 8 जिलों में 44 नगर अध्यक्षों तथा 12 जिलों की 23 विधानसभाओं में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह निर्णय संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण एवं आमजन के बीच कांग्रेस की विचारधारा को और प्रभावी ढंग से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संगठन महासचिव डॉ संजय कामले ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना और जनता की आवाज बनना है, जिसके लिए मजबूत संगठनात्मक ढांचा अत्यंत आवश्यक है।
श्री कामले ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी निरंतर जनहित के मुद्दों पर संघर्षरत रहेगी और संगठन की मजबूती के साथ प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
