नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
जब से ‘भूत बंगला’ का ऐलान हुआ है, दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है और इसके ट्रेलर ने हॉरर-कॉमेडी की उस दुनिया की झलक भी दिखा दी जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार था। हंसी और डर के परफेक्ट तालमेल के साथ, यह फिल्म एक होलसम फैमिली एंटरटेनर होने का वादा करती है। अब, फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में आ चुकी है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाते हुए भारत में ₹21.60 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन, फिल्म के शनिवार के नंबर्स में 60% का बड़ा उछाल देखा गया, जिससे इंडिया GBOC ₹25.65 करोड़ तक पहुंच गया। इसके साथ ही कुल कलेक्शन ₹47.25 करोड़ हो गया है, जो एक सुपर सक्सेसफुल पहले वीकेंड की ओर इशारा कर रहा है।
’भूत बंगला’ ने अपने भारी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ उम्मीदों को पार कर दिया है। मजबूत चर्चा और बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 47.25 करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं। अपने दूसरे दिन के शानदार प्रदर्शन के साथ इसने वाकई में बाजी मार ली है। दिलचस्प बात यह है कि इतने प्रभावशाली कलेक्शन के साथ इसने अक्षय कुमार की पिछली रिलीज फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह साफ तौर पर दिखाता है कि फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है और एक शानदार शुरुआत दर्ज की है। खैर, यह तो बस शुरुआत है और आने वाले दिनों में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इसी तरह राज करते देखना रोमांचक होगा।
बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन), केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से पेश करते हैं ‘भूत बंगला’, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा निर्मित ‘भूत बंगला’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
