*थांदला नाहरपुरा खेंजड़ा में 14 से 25 सितंबर तक सजेगा तेजा दशमी महोत्सव*
Spread the love*थांदला नाहरपुरा खेंजड़ा में 14 से 25 सितंबर तक सजेगा...
Spread the love*थांदला नाहरपुरा खेंजड़ा में 14 से 25 सितंबर तक सजेगा...
Spread the loveकुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, 1...
Spread the loveआगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित थांदला...
एक्टर दीपिका पादुकोण की संस्था ‘द लाइव लव लाफ फाउंडेशन’ (LLL) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के साथ तीन साल की सीएसआर (CSR) पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी का मकसद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ग्रामीण कम्युनिटी मेंटल हेल्थ प्रोग्राम को बढ़ावा देना है।
छिंदवाड़ा के सौसर ब्लॉक में जनवरी 2023 में शुरू हुआ यह प्रोग्राम पहले 60 गांवों तक पहुंचा था और अब इसका दायरा बढ़कर 134 गांवों तक हो गया है, जिससे 1,595 लोगों को फायदा मिल रहा है। इस साल यह पहल बिछुआ ब्लॉक तक भी पहुंच गई है, जिसमें 42 नए गांव जोड़े गए हैं और मानसिक बीमारी से जूझ रहे 200 लोगों की मदद की जा रही है। बिसलेरी इंटरनेशनल के सपोर्ट से छिंदवाड़ा जिले में इस प्रोग्राम की पहुंच और मजबूत होगी, साथ ही ऐसा सिस्टम तैयार किया जाएगा जिससे वहां के लोग भविष्य में इन प्रयासों को खुद आगे बढ़ा सकें।
इस पार्टनरशिप पर बात करते हुए बिसलेरी इंटरनेशनल की वाइस चेयरपर्सन जयंती चौहान ने कहा: “बिसलेरी में हमारा मानना है कि असली बदलाव तब आता है जब हम समाज को जागरूक करें और उन्हें खुद अपना भविष्य संवारने के साधन दें। मेंटल हेल्थ हमारी सेहत का अहम हिस्सा है, लेकिन ग्रामीण भारत में अभी भी इसे वह पहचान नहीं मिली है जिसकी ज़रूरत है। हमें छिंदवाड़ा में ‘द लाइव लव लाफ फाउंडेशन’ के काम को सपोर्ट करने पर गर्व है। हमें उम्मीद है कि इस पहल से समाज में बेहतर समझ और देखभाल का माहौल बनेगा।”
द लाइव लव लाफ फाउंडेशन की फाउंडर दीपिका पादुकोण ने कहा: “शुरुआत से ही हमारा फाउंडेशन मेंटल हेल्थ की अहमियत के बारे में जागरूकता फैलाने और देश भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को आसान और किफायती बनाने के लिए काम कर रहा है। हमारा रूरल प्रोग्राम इसी कोशिश का एक जरूरी हिस्सा है। हमें खुशी है कि छिंदवाड़ा में हमारे काम को और मजबूत करने के लिए बिसलेरी इंटरनेशनल हमारे साथ जुड़ा है। उनके सपोर्ट से हमें इस प्रोग्राम को बड़े लेवल पर ले जाने और एक ऐसा टिकाऊ सिस्टम बनाने में मदद मिलेगी जिसे समाज खुद चला सके।”
यह पार्टनरशिप बिसलेरी इंटरनेशनल की उस सोच को दिखाती है जो समाज की भलाई और एक बड़ा सामाजिक प्रभाव पैदा करने के लिए काम करती है। पूरे भारत में यह कंपनी ऐसे कई कम्युनिटी कामों को बढ़ावा दे रही है जो जिम्मेदारी भरे व्यवहार, सस्टेनेबिलिटी और नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं।
द लाइव लव लाफ फाउंडेशन का रूरल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम फिलहाल कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में चल रहा है। यह प्रोग्राम मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों और उनकी देखभाल करने वालों की मदद करता है। इसमें लोगों को जागरूक करने, बीमारी की जल्द पहचान, इलाज तक पहुंच और समाज की भागीदारी पर जोर दिया जाता है। गांव के लेवल पर केयरगिवर ग्रुप्स और ट्रेंड वॉलंटियर्स के जरिए यह प्रोग्राम लोगों को इतना काबिल बना देता है कि वे खुद मेंटल हेल्थ सपोर्ट सिस्टम को संभाल सकें। धीरे-धीरे यह मॉडल ऐसा बन जाता है जिसे समाज खुद अपनी जिम्मेदारी समझकर चलाता है।
द लाइव लव लाफ फाउंडेशन (LLL) के बारे में: 2015 में अपनी शुरुआत के बाद से, ‘द लाइव लव लाफ फाउंडेशन’ ने अपने खास ‘रूरल कम्युनिटी मेंटल हेल्थ प्रोग्राम’ के जरिए 8 राज्यों के 19 जिलों में 30,000 से ज्यादा मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों (PwMI) और उनकी देखभाल करने वालों के लिए मदद का रास्ता बनाया है। LLL ने “दोबारा पूछो” और “#NotAshamed” जैसे देशव्यापी जागरूकता अभियान भी चलाए हैं। हाल ही में, LLL ने एक कॉर्पोरेट मेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू किया है, जो संस्थाओं को डेटा-आधारित जानकारी और एक ऐसा रोडमैप देता है जिससे वर्कप्लेस को मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।
ज़्यादा जानकारी के लिए देखें:
https://www.thelivelovelaughfoundation.org
हमें फॉलो करें:
https://www.instagram.com/tlllfoundation
https://www.linkedin.com/company/the-live-love-laugh-foundation/?originalSubdomain=in
https://x.com/TLLLFoundation
https://www.youtube.com/channel/UCZ1Kc8PKtSbkoycrBLBRX_g
https://www.facebook.com/TLLLFoundation
मीडिया संपर्क:
ब्रायन कार्वाल्हो | डायरेक्टर ऑफ कम्युनिकेशंस एंड पार्टनरशिप्स
ईमेल: brian@thelivelovelaughfoundation.com
