नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
आर्याव्रत पत्रकार संघ थांदला द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, जो हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है, भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जन्म दिवस (14 अप्रैल 1891) को याद करने का दिन है। यह दिन सामाजिक समानता, शिक्षा, और मानवाधिकारों के प्रति बाबासाहेब के संघर्ष और योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाता है
भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती दिवस के अवसर पर, पुरानी वागड़िया फलीया स्कूल के पास स्थित प्रतिमा पर आर्याव्रत पत्रकार संघ ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को नमन एवं याद श्रद्धांजलि अर्पित की
आर्याव्रत पत्रकार संघ तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला ने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर जी ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और एक ऐसे संविधान की रचना की जो सभी को समानता और स्वतंत्रता प्रदान करता है उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को अमूल्य बनाते हैं पत्रकार इमरान खान ने कहा के डॉ भीमराव अंबेडकर के दिखाए गए मार्ग पर चलकर हमें सामाजिक भेदभाव को मिटाना होगा और उनके सपनों का भारत बनाना होगा यह दिन उनके योगदान को याद करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दिन है इस कार्यक्रम में धीरज वाघेला राजू धानक इमरान खान विवेक व्यास मनीष वाघेला कुलदीप वर्मा नीलिमा डाबी पपेस डामोर पिंकी पाठक माधुरी धानक मोहन भाई राजेश डाबी एवं अन्य पत्रकारगण मौजूद थे
