इंदौर, इंदौर के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा विश्वविद्यालय की गौरवपूर्ण 10 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “आरोहण 2026” के अंतर्गत दिनांक 11 अप्रैल 2026 को लता मंगेशकर सभागृह में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक पुरस्कार प्रदान किए गए। यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को कुलगुरु डॉ. दीपिका पाठक, उपकुलपति डॉ. राजीव विश्वकर्मा, श्री गुलशन कपूर, अनुशासक डॉ. करुणाकर शुक्ला एवं कुलसचिव श्री संदीप गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के समस्त प्राचार्यों एवं अधिष्ठाताओं द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक एवं इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन तथा प्रतिभाशाली गायिका चेतना भारद्वाज की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुतियाँ रहीं, जिन्होंने अपने सुरों से पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया तथा समारोह को और भी भव्य बना दिया।
उल्लेखनीय है कि यह विशेष आयोजन विश्वविद्यालय की स्वर्णिम 10 वर्ष की सफल यात्रा को समर्पित था, जो संस्था की उपलब्धियों, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं निरंतर प्रगति का प्रतीक है।
इस सफल आयोजन को विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य अतिथियों की सक्रिय सहभागिता ने अविस्मरणीय बना दिया।
— समाप्त —
