शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार
Spread the loveमुख्यमंत्री साय अर्बन चैलेंज फंड एवं...
Spread the loveमुख्यमंत्री साय अर्बन चैलेंज फंड एवं...
Spread the loveमुंबई। देश के दूरसंचार और डिजिटल...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई...
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जनपद पंचायत पिपलोदा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने जिला पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को पत्र लिखकर सहायक सचिवों के लंबित वेतन भुगतान की मांग की है। अध्यक्ष सोलंकी ने बताया की जनपद पंचायत पिपलोदा सहित मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में कार्यरत सहायक सचिवों को पिछले लगभग 5 महीनों से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय और चिंताजनक हो गई है। अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने पत्र में उल्लेख किया है कि वेतन के अभाव में सहायक सचिवों के सामने दैनिक जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि उन्हें मुख्यालय तक आने-जाने के लिए पेट्रोल के पैसे भी नहीं मिल पा रहे हैं। साथ ही, समय पर वेतन न मिलने के कारण उन पर लिए गए कर्ज (EMI) का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। यदि जल्द ही वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो सहायक सचिव आंदोलन या ‘कलमबंद हड़ताल’ करने को मजबूर होंगे, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकता है। मांग,अध्यक्ष ने जिला पंचायत CEO से आग्रह किया है कि सहायक सचिवों के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके और सरकारी कार्य सुचारू रूप से चल सकें।
