जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
कोलकाता,। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचार की कमान संभाली। रक्षा मंत्री ने बैरकपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर टीएमसी की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अब यह निश्चित है कि टीएमसी और उसके कुशासन का युग समाप्त हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी बंगाल में सरकार बनाएगी। भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल को सशक्त और विकसित बनाएंगे। भाजपा की सरकार आने पर बंकिम बाबू के घर को टूरिस्ट स्पॉट बनाया जाएगा, जहां लोग उनके इतिहास को देख पाएंगे। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, बंकिम चंद्र के वंदे मातरम के माध्यम से उन्होंने पूरे देश को याद दिलाया कि भारत कितना महान था, कितना महान है और कितना महान हो सकता है। अगर किसी ने जागरूकता को फैलाने का काम किया है, तब वहां सिर्फ और सिर्फ बंकिम बाबू ही थे। बंकिम बाबू ने वंदे मातरम गीत के माध्यम से भारत की भावना को प्रेरित किया। जब देश अंधकार में डूबा हुआ था, तब कुछ लोगों ने छोटे-छोटे दीपक जलाए, लेकिन बंकिम चंद्र ने सिर्फ एक दीपक नहीं जलाया, उन्होंने पूरे देश में क्रांति की चिंगारी प्रज्वलित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पहले बंगाल के लोग हर मामले में आगे रहते थे, लेकिन अब टीएमसी की सरकार में लगातार पिछड़ता जा रहा है। भारत का हर राज्य निवेश में आगे जा रहा है, लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ऐसा होने नहीं दे रही हैं। हर राज्य में उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है, जबकि बंगाल में पहले स्थापित फैक्ट्रियां भी बाहर जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में उद्योगपति निवेश करने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं।
